ऐश्वर्या राय किसी भी तरह के रोल को करने से घबराती नहीं हैं। लेकिन अपने से दस साल छोटे हीरो के साथ किस करने को लेकर ...

10 साल छोटे हीरो को किस करने में ऐश्वर्या की हालत बिगड़ी, बोली ना

09:34 Unknown 0 Comments


ऐश्वर्या राय किसी भी तरह के रोल को करने से घबराती नहीं हैं। लेकिन अपने से दस साल छोटे हीरो के साथ किस करने को लेकर वो परेशान हो गई |



ऐश्वर्या ने इस साल लंबे समय के बाद फिल्म जज्बा से पर्दे पर वापसी की। फिल्म में उनके काम की तारीफ भी हुई। लेकिन उन्होंने फिल्म में कोई अंतरंग दृश्य नहीं किया। वो एक बच्ची की मां के रोल में नजर आईं। ऐसे में ये भी सवाल हुआ कि क्या अब वो इसी तरह के किरदार करेंगी? लेकिन अपनी अगली फिल्म की कहानी कुछ अलग ही है।


ऐश्वर्या राय इस समय अपनी आने वाली फिल्म दिल है मुश्किलकी शूटिंग कर रही हैं। फिल्म को करण जौहर बना रहे हैं। फिल्म में ऐश्वर्या का एक बेहद अंतरंग सीन भी फिल्माया जाना है।

फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर हैं। बताया जाता है कि फिल्म में एक सीन फिल्माया जाना था जिसमें रणबीर और ऐश्वर्या का लिपलॉक था। हाल ही में इस सीन की शूटिंग होनी थी।


लेकिन जब ऐश्वर्या से रणबीर के साथ किस करने को कहा गया तो वो इस सीन को करने से मुकर गईं। उन्होंने कहा कि वो इस तरह के सीन के साथ सहज नहीं हैं।

इसकी सबसे बड़ी वजह उनकी ससुराल के लोग बताए जा रहे हैं। ऐश्वर्या राय ने धूम2 में जब रितिक के साथ लिपलॉक किया था। वो सीन अभिषेक और अमिताभ को पसंद नहीं आया था।


ऐश्वर्या चाहती हैं कि वो ऐसा कोई सीन ना करें जिससे उनके ससुर या पति को कोई परेशानी हो। इसीलिए उन्होंने करण को किसिंग सीन के लिए मना कर दिया। ऐसे में करण क्या कहते हैं इसको लेकर सभी की निगाहें थी।


करण जौहर ने भी ऐश्वर्या के दिल की बात को समझते हुए फिल्म से उस सीन को हटाने का मन बना लिया। दिल है मुश्किल’ 2016 में दिवाली पर रिलीज होगी।

इस समय अपनी बेटी अराध्या और परिवार पर ही ऐश्वर्या का ध्यान ज्यादा है। ऐसे में वो नहीं चाहती कि उनको बोल्ड सीन को लेकर मीडिया में चर्चा हो। इसीलिए वो इस तरह के सीन करने से उन्होंने साफ मना कर दिया।

0 comments:

Note: only a member of this blog may post a comment.